पावर हाउस का किया घेराव

पावर हाउस का किया घेराव
बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
4 घंटे की गहमागहमी के बाद अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर समाप्त हुआ ।चितबड़ागांव पावर हाउस का किया घेराव।नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में बिजली के जर्जर तारों और पुराने जर्जर खंभों को बदलने के लिए नगर पंचायत के राजू सिंह डब्बू के नेतृत्व में लगभग सेकड़ो लोगों ने सोमवार को 11:00 बजे विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। लंबी जद्दोजहद के बाद अधीक्षण अभियंता आरके जैन के आश्वासन पर दिन में ढाई बजे घेराव समाप्त हुआ।
नगर पंचायत चितबड़ागांव में लगभग पांच दशक पूर्व लगाए गए बिजली के तारों के जर्जर हो जाने के कारण प्रतिदिन किसी न किसी वार्ड में तार टूटने की घटना होती रहती है ,इस कारण नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। नगर पंचायत चितबड़ागांव के राजू सिंह बब्बू ने चार सप्ताह पूर्व पत्रक देकर जर्जर तारों और खंभों को बदलने की मांग की थी। पत्रक में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि 4 सप्ताह के भीतर तार बदलने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो पावर हाउस का घेराव किया जाएगा । सोमवार को 11:00 बजे सेकड़ो लोगो से अधिक की संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में नारा लगाते हुए पावर हाउस पहुंचे ।लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ रंजीत यादव और जे ई विपिन सिंह के साथ धरना दे रहे लोगों की वार्ता हुई ।एसडीओ रंजीत यादव ने टेलीफोन से अधीक्षण अभियंता आरके जैन से वार्ता किया और आरके जैन के द्वारा 15 दिनों का समय लिया गया और यह आश्वासन दिया गया कि 15 दिन के भीतर तार बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। घेराव का नेतृत्व कर रहे डब्बू सिंह ने नगर के नागरिकों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

3 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

4 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

4 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

4 hours ago