संजय राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को

मुंबई एजेंसी ।संजय राउत की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी। हालांकि, इसे मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि संजय राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई अब मंगलवार को होगी। विशेष पीएमएलए अदालत में न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें पेश किया गया था। आपको बता दें कि मुंबई के पात्रा चॉल घोटाला में नाम आने के बाद संजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले संजय राऊत की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए 10 अक्टूबर को बढ़ा दी गई थी। 

ईडी की जांच उपनगरीय गोरेगांव में चॉल के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। ईडी ने उनकी पत्नी और अन्य सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन की भी जांच की है। एएसजी ने कहा, 672 फ्लैटों के सभी किरायेदार पीड़ित हैं क्योंकि उन्हें घर छोड़ना पड़ा। ईडी ने आरोप लगाया था कि राउत को करीब 3.27 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सिंह ने अदालत से कहा राउत 3.27 करोड़ रुपये में से करीब 1.06 करोड़ रुपये का स्पष्टीकरण दे चुके हैं।

वहीं, संजय राउत ने अपनी मां को लिखे एक पत्र में कहा था कि उनपर अपनी पार्टी से ‘विश्वासघात’ करने का दवाब था और इसके आगे नहीं झुकने की वजह से उन्हें जेल में डाला गया। राउत ने आरोप लगाया कि सभी जानते हैं कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए और धमकाकर बयान दिलाए गए। राउत ने साथ तौर कहा था कि ‘‘शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और शिवसैनिक भी आपके बच्चे की तरह हैं और जबतक मैं जेल में रहूंगा वे आपकी देखरेख करेंगे।’’ राउत ने अपनी मां को आश्वासन दिया कि वह निश्चित तौर पर जेल से बाहर आएंगे क्योंकि महाराष्ट्र और देश की आत्मा की ‘हत्या’ नहीं की जा सकती। 

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago