पावर एंजेल का बीआरसी पनियरा में हुआ शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पनियरा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच कार्नर बनाकर बच्चों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने, मीना मंच के गठन एवं प्रत्येक कक्षा में से एक एक बालिका को पावर एंजेल के रूप में शामिल करके गांव की बालिकाओं को ही अपने गांव को शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव के द्वारा सुशिक्षित बनाकर सामाजिक बदलाव के काम में लाना मीना मंच के उद्देश्यों में शामिल है उक्त बातें राज्य स्तरीय समूह के सदस्य सत्यप्रकाश वर्मा ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे मीना मंच सुगम कर्ता शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कही। अकादमिक रिसोर्स पर्सन महेंद्र चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटियां बनेंगी पावर एंजिल, प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों को बनाया जा रहा सशक्त। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एवं नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार ने कहा कि बालिकाओं की जिज्ञासाओं का शमन, रचनात्मक लेखन, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, जिज्ञासाओं का निदान, शिक्षा से जोड़ना एवं सहयोग की भावना का विकास में मीना मंच ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्होंने सेल्फ स्टीम पर आधारित 6 कामिक्स के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि बच्चियों में क्षमता निर्माण, आत्म सम्मान और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए, अवास्तविक और अप्राप्य छवियों से अपनी तुलना आदि को समझाया। प्रशिक्षुओं ने रोल प्ले, कहानी, नुक्कड़ नाटक, मुखौटा विधि से अपनी प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय के 59 प्रशिक्षार्थी शामिल रहे। इस दौरान सुमन कुमारी, मनीषा सिंह,रीता यादव, कैलाश गुप्त, संजय तिवारी, राम उजागिर, संतोष प्रसाद, राम नरायण, परमेश्वर सिंह, दिनेश भारतीय आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

6 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

6 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

7 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

17 hours ago