हमारा आंगन हमारे बच्चें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक के रतनपुर सभागार मे गुरूवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी नौतनवां भूषण पाण्डेय के नेतृत्व मे किया गया जिसमे नौतनवां क्षेत्र के स्कूल रेडीनेस के शिक्षक, निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, छात्र- छात्राएं एव बड़ी संख्या मे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही कस्तूरवा विद्यालय की वालिकाओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन के बाल वाटिका से लेकर कक्षा 3 के शैक्षणिक लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। तथा इसे सामूहिक रूप से प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नौतनवां क्षेत्र के निपुण विद्यालय छपवां से प्रधानाध्यापक सुनीता त्रिपाठी, सिरसियां से अशोक कुमार,महुलैना से रवि कुमार,गणेशपुर से नीरज पाण्डेय,सेखुआनी से विजय कुमार, झिंगटी से शैलेंद्र नायक, हथिअहवां से शिखा जायसवाल,राजधानी से बलराम पांडेय एवं निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला का संचालन एआरपी और नोडल शिक्षक संकुलो द्वारा किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुरैनिहां विनय मिश्रा, आरपी अभिषेक पाण्डेय, संदीप वर्मा ,विनय सिंह , मिथिलेश पाण्डेय, कमलानन शुक्ला, अंकुर सच्चर , अभिषेक रमन, शैलेंद्र नायक, राम नयन चौहान, सूर्यभान उपाध्याय, कंचन लता देवी, सुभावती देवी, अर्चना शर्मा, समेत तमाम शिक्षक और आगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

1 hour ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

3 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

5 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

7 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

11 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

11 hours ago