गोरखपुर (राष्ट्र को परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी एवं अभियंत्रण संस्थान में गुरुवार को “सतत विकास हेतु अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी में नवीन प्रगति” विषय पर तकनीकी पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह सप्ताह के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने न्यूरोमॉर्फिक कम्प्यूटिंग, आईओटी आधारित स्वास्थ्य एवं कृषि निगरानी प्रणाली, नई पीढ़ी की न्यून ऊर्जा उपभोगी वी.एल.एस.आई परिपथ रूपांकन, प्रकाश तंतु प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न शोध एवं नवाचार विषयों पर अपने पोस्टर प्रस्तुत किए। कुल 30 छात्रों ने अपने शोधपरक पोस्टरों के माध्यम से सतत विकास की दिशा में अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी के नवीन आयामों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
छात्रों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रो. मनीष मिश्रा एवं प्रो. उमेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर-इंचार्ज प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी ने विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नरेंद्र यादव (समन्वयक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण) रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकायाध्यक्ष प्रो. हिमांशु पांडेय का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण समन्वयक डॉ. राजीव रंजन कुमार त्रिपाठी, यांत्रिक अभियंत्रण समन्वयक डॉ. राहुल कुमार तथा संकाय सदस्यों डॉ. सुयभान प्रताप, डॉ. शगुन पाल, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. आलोक कुमार पटेल आदि ने विशेष योगदान दिया।
मोटे अनाजों के बीजों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के…
महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह कपरवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों…
जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…