डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों, पटलों और अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यालय की साफ-सफाई और जनसामान्य से जुड़े कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनके वेतन को अग्रिम आदेश तक रोके जाने का निर्देश दिया। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में कृषि, पंचायत राज, अर्थ एवं संख्यिकी, ग्रामीण अभियंत्रण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, युवा कल्याण, पर्यटन सहित कई विभागों के नाम शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही आदेश दिया कि बिना प्रमाणित उपस्थिति पंजिकाओं का तुरंत प्रमाणीकरण कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई अधिकारियों ने छुट्टी या टूर का उल्लेख किया है, लेकिन उनकी आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी मामलों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कार्यालय परिसर की स्थिति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कृषि विभाग के आरओ बेसिन की गंदगी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय के बाहर मरम्मत कार्य के चलते साफ-सफाई न होने पर कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही विकास भवन की रंगाई-पुताई व मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी को चार दिन में डीपीआर/स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ की बेटी डॉ. श्वेता राय को बिहार कृषि सम्मान से नवाजा गया

मोटे अनाजों के बीजों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के…

2 hours ago

सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह कपरवार…

2 hours ago

खुशबू पांडेय बनीं बीएसएस परशुराम सेना के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों…

2 hours ago

खेतों में जलभराव से धान की फसल डूबी, जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…

6 hours ago

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

7 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

7 hours ago