लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राहुल गांधी द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवाल कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच रिश्ता क्या है’’ सहित तमाम सवाल तथा मोदी अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय सम्पत्ति की लूट के खिलाफ राहुल गांधी की निर्भीकता और समझौता न करने का संकल्प के संघर्ष के समर्थन में, कांग्रेसजनों ने संकल्प सत्याग्रह का आयोजन सफलतापूर्वक किया। जिसमें गांधी प्रतिमा के सामने सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों में, कांग्रेस के सांसद एवं विधायकों ने अपने-अपने सदनों में काली पोशाक में विरोध प्रदर्शन किया और तानाशाही शासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
इसी क्रम में तय हुआ कि 3 अप्रैल से कांग्रेस फ्रन्टल संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की जायेगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सेे प्रासंगिक मुद्दों पर सवाल पूछते हुए पोस्टकार्ड भेजा जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त के क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय ने एक सवाल ‘‘अडानी के व्यापार में लगे बीस हजार करोड़ किसके’’ लिख कर प्रधानमंत्री आवास पर भेजे जाने हेतु पोस्टकार्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के हाथों जारी किया। साथ ही पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड में निम्नलिखत सवाल 4 सवाल पूछे।
आपके व गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है?
आप की कितनी विदेश यात्राओं में अडानी साथ रहे?
अडानी को अभी तक आपने कितने ठेके दिलवाये
अडानी के कंपनी के शेयर क्यों खरीदवाये।
पाण्डेय ने आगे बातया कि इस तरह से कांग्रेसजनों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का क्रम, आज से शुरू हुआ। सेवादल कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी ‘‘ सोनू ’’, संजीव सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, नितान्त सिंह, विक्रम पाण्डेय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…
कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…
कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…