मेंहनगर ब्लॉक के शेर्रा गौशाला पर दो गौवंश की चारा के अभाव में तड़पकर मौत

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा)
मेंहनगर ब्लॉक में आये दिन गौवंश चारा के अभाव में तड़प कर प्राण त्याग रहे हैं। इतना ही नही चारा के जगह सरसो का भूंसा दिया जाता है। इसको लेकर गौशाला चलाने वालो की शिकायत ग्रामीणों ने जम कर किया। सूत्रों द्वारा मालूम पड़ा है कि चारा लाने वाले ड्राइवर का भी पैसा काफी बकाया है, जिसे माँगने पर ड्राइवर के साथ मार पीट कर गाली गलौज का भी वीडियो वायरल हुआ था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एक एक करके गाय माता चारा के अभाव में प्राण त्याग रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चोकर के जगह धान की भुंसी भी दी जाती है। जब कि सरकार द्वारा भूसा व चोकर खिलाने वाले को तनख्वाह भी दी जाती हैं, लेकिन मजदूर बेचारे करे तो क्या करें जब समय से चारा मिलेगा तभी तो खिलाएंगे, आखिर इसका जिम्मेदार है कौन ?
सारे जिम्मेदार अधिकारी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जिलाधिकारी जांच में तो आये जरूर लेकिन कार्यवाही क्या हुई भगवान जाने, राम राज में राम भरोसे ही चल रहा है शेर्रा का गौशाला। इससे साफ जाहिर होता है कि कहि ना कहि सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। वहाँ की जनता आशा लगाकर बैठी हुई है कि आखिर जिम्मेदारो पर क्या कार्यवाही होती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 hour ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago