Categories: Newsbeat

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सभी कार्य जनसुविधा और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर ही कराए जाएं। नगर पालिका परिषद रसड़ा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ वॉटर प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्लांट ऐसे सार्वजनिक और सुलभ स्थानों पर लगाए जाएं, जहां अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने रसड़ा तहसील क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को प्राथमिकता में रखते हुए नाली निर्माण और पानी निकासी से जुड़े नए प्रस्ताव भी शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। नगर पंचायत चितबड़ागांव में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की खरीद, डस्टबिन की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर आरओ प्लांट लगाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सफाई कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।बैठक में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव हो, वहां उच्च गुणवत्ता की और पर्याप्त रोशनी देने वाली लाइट ही लगाई जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और नागरिकों को सुरक्षा का एहसास हो।नगर पंचायत बैरिया के तहसील परिसर स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने बेहतर प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा नगर पंचायत रेवती, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड सहित सभी निकायों में खुले नालों को ढकने और कच्चे नालों को पक्का करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि नालों की नियमित सफाई और सुरक्षा उपाय अनिवार्य रूप से किए जाएं, ताकि कोई दुर्घटना न हो।जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अधिकारियों से विकास कार्यों के विस्तृत लिखित प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं। साथ ही सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए हाईटेक मशीनों और सड़कों की सफाई हेतु आधुनिक उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं।बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, विभिन्न नगर निकायों के चेयरमैन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के माध्यम से जिले में शहरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

3 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

3 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

6 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

6 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

6 hours ago