अहमदाबाद, (राष्ट्र की परम्परा)
रक्षाबंधन पर्व (9 अगस्त) के लिए डाक विभाग ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद जीपीओ और नवरंगपुरा डाकघर में स्पेशल राखी काउंटर्स का शुभारंभ किया।
चार डिजाइन में जलरोधी राखी लिफाफे ₹10 में उपलब्ध हैं, जो अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, बनासकांठा समेत विभिन्न जिलों के डाकघरों में मिलेंगे। विदेशों में राखी भेजने हेतु फॉरेन पोस्ट ऑफिस, शाहीबाग से ट्रैक पैकेट सेवा भी उपलब्ध है। इस बार ₹45, ₹50 और ₹60 मूल्य के राखी गिफ्ट बॉक्स भी बिक्री के लिए जारी किए गए हैं।
राखियों की स्पेशल बुकिंग, तेज सॉर्टिंग और 24 घंटे बुकिंग सुविधा से लाभ उठाने का आह्वान किया गया। शुभारंभ अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…