गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, मोबाइल नंबर से हुई पहचान

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
मंगलवार देर रात सलेमपुर क्षेत्र में स्थित नदावर पुल से कुछ दूरी पर गंडक नदी में एक शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सलेमपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया भेज दिया।

पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पैकेट में कुछ दस्तावेज व एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद शव की पहचान नीरज कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप सिंह, निवासी दरियापुर, जिला मुंगेर, बिहार के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव किस परिस्थिति में नदी में पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

50 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

1 hour ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago