आईपीएस बनकर युवती से की शादी, फिर खुली पोल, आरोपी गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l प्रेम और विश्वास के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का अधिकारी बताकर एक युवती से धोखाधड़ीपूर्वक विवाह कर लिया। जब पत्नी को सच्चाई का पता चला, तो उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।
फर्जी पहचान से की शादी
वादिनी अनुष्का, पुत्री बनिया प्रसाद, निवासी गोपालगंज (बिहार) ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि अभियुक्त सुधीर कुमार राम, पुत्र बिरेन्द्र कुमार राम, निवासी ग्राम हृदयपुर, थाना दोकटी (बलिया), ने कूट रचित पहचान पत्र बनवाकर खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और उससे विवाह किया। सच्चाई सामने आने पर जब उसने विरोध किया तो अभियुक्त और उसके परिजनों ने उसे गालियाँ दीं, जान से मारने की धमकी दी और कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने दिखाई तत्परता, आरोपी गिरफ्तार प्रार्थना पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 240/2025 धारा 319(2), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया। उनि. रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह और कांस्टेबल गिरिजेश कुमार की टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने शुक्रवार को बाजीदपुर ढाला से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी दस्तावेज बरामद तलाशी में अभियुक्त के पास से एक जोड़ी खाकी वर्दी, टेरीकॉट कपड़ा, एक लेनयार्ड, दो सफेद धातु के स्टार, एक जोड़ी सफेद अशोक स्तंभ, एक फर्जी आईडी कार्ड, एक आधार कार्ड और एक टैबलेट बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्त ने योजना बनाकर फर्जी पहचान तैयार की और युवती को भ्रमित कर शादी की, जो गंभीर अपराध है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

12 minutes ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

2 hours ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

2 hours ago

सर्दियों में पेट की चर्बी से हैं परेशान?

घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, फिटनेस बनाए रखने में मिलेगी मदद लेखक: अमरेश रावत…

2 hours ago

Game of Thrones के ‘जेमी लैनिस्टर’ पर युद्ध का खौफ!

कीव में मिसाइल हमलों के डर से मेट्रो स्टेशन पर गुजारी रात कीव में हवाई…

3 hours ago