अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई: आगरा में डीएम के निर्देश पर विशेष अभियान जारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में आगरा जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष अभियान जारी है। यह अभियान 3 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत गठित संयुक्त कार्यबल (टास्क फोर्स) द्वारा अब तक की गई कार्रवाई में 273 वाहनों की जांच की गई है, जिनमें से 26 वाहनों पर बिना वैध प्रपत्र या ओवरलोड परिवहन करने पर चालान की कार्रवाई की गई, जबकि 23 वाहनों को थानों में निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा 85 वाहनों पर एचएसआरपी या टेम्परर्ड नंबर प्लेट न होने पर कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन और ओवरस्पीडिंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा खनिज राजस्व में पारदर्शिता और वृद्धि सुनिश्चित करना है।

जनपद की सीमावर्ती तहसीलें — खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद और किरावली में खनन, परिवहन, वन, पुलिस एवं राजस्व विभागों की संयुक्त टीमें चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं। सीमावर्ती मार्गों एवं संभावित अवैध परिवहन मार्गों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी उसी सख्ती और तत्परता के साथ जारी रहेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

20 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

21 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

22 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago