सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की हुई गहन जांच

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मऊ के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने आज विधानसभा सदर क्षेत्र में स्थित कई मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में स्थापित बूथ संख्या 73 से 83 तथा राजकीय बुनाई विद्यालय, सहादतपुरा में बूथ संख्या 103 से 109 तक की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण उपरांत अपर जिलाधिकारी ने SIR (Special Intensive Revision) से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ, तहसीलदार सदर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों का नियमानुसार निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा व्यक्त की। प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मऊ को सफल बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त किया जा सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कनाडा-चीन नजदीकी पर ट्रंप की चेतावनी, रिश्तों में तनाव

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान…

12 minutes ago

बांग्लादेश चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी से अमेरिका का बढ़ता संपर्क

बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना…

21 minutes ago

27 जनवरी तक बंद रहेंगे बैंक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर के बैंक शनिवार 24 जनवरी से 27 जनवरी तक…

30 minutes ago

चार्जशीट लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बांसडीहरो विवेचना में चार्जशीट लगाने के लिए वादी से रिश्वत लेने का…

35 minutes ago

भारत पर 50% टैरिफ घटा सकता है अमेरिका, बेसेंट के संकेत

नई दिल्ली/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी संपन्न, 8 किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं…

39 minutes ago