Categories: Uncategorized

पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा बुधवार को नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुही राज व मालती देवी बालिका इंटर कॉलेज कसया में, पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर निकाय के मतदाताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की तथा मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने इस चुनाव में मतदान हेतु 05 मॉडल केंद्र के भी बनाए जाने की सूचना दी। निर्वाचन हेतु सारी तैयारियों के पूर्ण होने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी। मतदाताओं से शांतिप्रिय तरीके से अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मतदान के अधिकार के प्रयोग करने की अपील जिलाधिकारी द्वारा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताते हुए कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, वहां पर सीसीटीवी कैमरा व वीडियो ग्राफी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलग-अलग सेक्टर बनाये गए हैं। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस क्रम में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। एसएसटी/ एफएसटी की टीम सक्रिय है। अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न किए जाने की पूरी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी भी मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

12 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

12 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

12 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

12 hours ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

12 hours ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

12 hours ago