Categories: Uncategorized

डी एम और एस पी ने पोलिंग पार्टी रवानगी का लिया जायजा

भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टी रवानगी कार्य का जायज़ा लेते रहे डीएम व एसपी

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर, नानपारा व मिहींपुरवा का निरीक्षण कर नगर पालिका परिषद बहराइच व नानपारा, नगर पंचायत रिसिया, रूपईडीहा व मिहींपुरवा के लिए पोलिंग पार्टियों कर रवानगी कार्य का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों, प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों से अवश्यक जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बहराइच व नगर पंचायत रिसिया के लिए कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर बहराइच, नगर पालिका परिषद नानपारा व नगर पंचायत रूपईडीहा हेतु श्री शंकर इण्टर कालेज नानपारा तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा के लिए मण्डी समिति मिहींपुरवा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
डीएम व एसपी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारगंज, नानपारा व मिहींपुरवा का भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान कार्मिकों का कुशल क्षेम पूछा तथा उन्हें इस बात का सुझाव भी दिया कि यदि आप द्वारा किसी प्रकार की दवा का सेवन किया जाता है तो याद करके उसे अपने पास अवश्य रख लें। डीएम व एसपी ने मतदान कार्मिकों से कहा कि बुलन्द हौंसलें के साथ राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप मतदान प्रक्रिया को स्वतन्त्र व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराएं। पोलिंग पार्टियों की हौंसला अफज़ाई करते हुए डीएम व एसपी ने कहा कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। इसके अलावा सुपर ज़ोनल, ज़ोनल व सेक्टर तथा समकक्ष पुलिस अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
नवीन गल्ला मण्डी परिसर सलारपुर में निरीक्षण के दौरान पोलिंग पार्टी में शामिल कुछ शिक्षक एक स्थान पर भोजन कर रहे थे। डीएम एसपी ने भोजन कर रहे ग्रुप को ज्वाईन कर शिक्षकों के टिफिन का भोजन भी इंज्वाय किया। इस अवसर पर वि.ख. रिसिया अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय इमामनगर के शिक्षक अकांक्षा दुबे ने जिलाधिकारी को राम राज्य पुस्तक भेंट की। जबकि डीएम डॉ. चन्द्र ने भी शिक्षक दुबे को स्वःरचित पुस्तक काल प्रेरणा पुस्तक भेंट कर शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

3 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

12 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

12 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago