पुलिस का “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान”, 577 व्यक्तियों व 362 वाहनों की हुई जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद देवरिया में मंगलवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक व्यापक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना रहा।सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के अंतर्गत चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, महिलाओं से छेड़छाड़, तेज आवाज में लाउडस्पीकर तथा अवैध असलहे व मादक पदार्थों की भी सघन जांच की गई।चेकिंग के दौरान थानावार विवरण
कोतवाली: 40 व्यक्ति, 35 वाहन,रामपुर कारखाना: 37 व्यक्ति, 22 वाहन,तरकुलवा: 15 व्यक्ति, 08 वाहन,बघौचघाट: 20 व्यक्ति, 15 वाहन,महुआडीह: 20 व्यक्ति, 15 वाहन,रुद्रपुर: 18 व्यक्ति, 07 वाहन,गौरीबाजार: 35 व्यक्ति, 23 वाहन,मदनपुर: 25 व्यक्ति, 15 वाहन,एकौना: 18 व्यक्ति, 12 वाहन,सलेमपुर: 33 व्यक्ति, 11 वाहन,लार: 24 व्यक्ति, 15 वाहन,खुखुन्दू: 24 व्यक्ति, 08 वाहन,बरियारपुर: 25 व्यक्ति, 17 वाहन,भाटपाररानी: 20 व्यक्ति, 15 वाहन,भटनी: 29 व्यक्ति, 19 वाहन,बनकटा: 26 व्यक्ति, 22 वाहन,खामपार: 35 व्यक्ति, 11 वाहन,श्रीरामपुर: 35 व्यक्ति, 20 वाहन,बरहज: 20 व्यक्ति, 15 वाहन,मईल: 30 व्यक्ति, 25 वाहन,भलुअनी: 20 व्यक्ति, 15 वाहन,सुरौली: 28 व्यक्ति, 17 वाहन
देवरिया पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जिले के 31 स्थानों पर 577 व्यक्तियों व 362 वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।जनसामान्य ने इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के समय सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान से जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना को और अधिक बल मिला है।देवरिया पुलिस द्वारा ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था कायम रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago