बरहज (देवरिया)। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम धौलापंडित में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामाशीष पाण्डेय, पुत्र स्व. रामनिवास पाण्डेय के रूप में हुई है। वह अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामाशीष पाण्डेय के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिससे घटना के पीछे किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने भी उनकी मौत पर संदेह जताया है।
घटना की सूचना मिलते ही बरहज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।
बरहज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और चर्चा का माहौल है।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…