किडनी निकालकर व्यक्ति को सड़क पर फेकने की सूचना पर परेशान रही पुलिस, बाद में बीटीसी छात्र ने मांगी माफी

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)12 अक्टूबर.. शाहपुर की पुलिस बुधवार को दो घण्टे परेशान रही। दरअसल शहर के खजांची चौराहे पर रहने वाले बीटीसी छात्र ने ट्वीट कर कहा कि एक व्यक्ति की किडनी निकालकर सड़क पर फेंक डियाबग्य है। फिर क्या था पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
शाहपुर पुलिस मौके पर पहुची तो वंहा एक घायल युवक मिला। पुलिस युवक को मेडिकल कालेज ले गई तो पता चला कि उसे चोट चगा है। छानबीन करने पर पता चला कि घायल युवक महराजगंज जिले का रहने वाला और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजन उसे साथ ले गए
जांच में सामने आया कि यह ट्वीट बुधवार की सुबह नौ बजे चौधरी अमित सिंह नाम की आइडी से किया गया था।
जो युवक घायल पड़ा था उसके हाथ पर गोदना से लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो युवक की पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र स्थित चौपरिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र करन उर्फ मुराली के रुप में हुई। घायल
युवक के घरवालों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आठ दिन पहले वह घर से निकला था। उपचार के दौरान डाक्टरों ने करन से पूछा तो उसने बताया कि बुधवार की भोर में खजांची चौराहा पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। सच्चाई मालूम होने के बाद शाहपुर थाना पुलिस व साइबर सेल की टीम ने ट्वीट कर किडनी निकालने की झूठी सूचना देने वाले चौधरी अंकित सिंह की तलाश शुरू की। छानबीन करने पर पता चला कि वह बीटीसी का छात्र है। पुलिस घर पहुंची तो वह नहीं मिला। तलाश शुरू होने की जानकारी मिली तो तुरंत गोरखपुर पुलिस को ट्वीट कर अंकित ने माफी मांग ली।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि खजांची चौराहा पर मिला युवक हादसे में घायल हुआ था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शाहपुर थाना पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। किड़नी निकालकर फेंके जाने की झूठी सूचना देने वाले के घर पुलिस पहुंची तो वह नहीं मिला। सच्चाई मालूम होने पर उसने ट्वीट करके माफी मांगी है।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

4 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

7 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

7 hours ago