भाई और पतियों की हत्यारोपी महिलाएं अपने प्रेमियों के लिए जेल में कल रखेंगी करवा चौथ व्रत

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)12 अक्टुबर… मंडलीय जेल गोरखपुर में हत्या व अन्य आरोप में बंद 12 महिलाएं कल यानि गुरूवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेल प्रशासन इन महिलाओं को आवश्यक सामग्री मुहैया कराएगी। वहीं पति की हत्या के आरोप में बंद दो महिलाएं अपने प्रेमी की लंबी उम्र के लिए व्रत रहेंगी। वहीं एक मुस्लिम महिला प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद है। वह भी करवाचौथ का व्रत अपने प्रेमी के लिए करने जा रही है। एक अन्य मुस्लिम महिला जेल में व्रत रखती थी लेकिन उसे महाराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। महिला अपने पति और बच्चे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
पति की हत्या के आरोप में 5 महीने से जेल में बंद महिला चंदा काल्पनिक नाम इस बार प्रेमी के लिए व्रत रखने जा रही है। 6 मई की रात गुलरिहा स्थित शराब भ_ी के पास महिला ने रॉड से प्रहार कर अपने पति की हत्या कर दी। दी। उस वक्त महिला ने इसे दुर्घटना बताया था लेकिन जब उसका बेटा और देवर सामने आए तो कत्ल का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह और उसका प्रेमी वर्तमान में जेल में है।
गगहा क्षेत्र में एक महिला आशा काल्पनिक नाम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 35 साल के पति की हत्या कर पेड़ से लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई थी। मृतक के भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। दोनों जेल मेें बंद है। वह भी प्रेमी के लिए व्रत रहेगी।
इस बार एक मुस्लिम युवती भी अपने प्रेमी के लिए करवाचौथ का व्रत करने जा रही है। गुलरिहा इलाके की रहने वाली मुस्लिम युवती गुडिय़ा काल्पनिक नाम ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। दरअसल युवती का भाई उसके प्यार में बाधा बन रहा था। युवती और उसके प्रेमी ने मिलकर भाई को अपने रास्ते से हटा दिया। दोनों इस समय जेल में हैं। युवती भी अपने प्रेमी के लिए बि।ना शादी के ही व्रत रहेगी।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

12 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

12 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

12 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

12 hours ago