बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बाबागंज रुपईडीहा थाना अन्तर्गत चौकी बाबागंज क्षेत्र की पुलिस की उदासीनता के कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। जिससे वह आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो पुलिसिया कार्यप्रणाली को सवालिया घेरे में खड़ा कर रहा है। मामला कस्बा बाबागंज का है। जहां पुरानी बाजार निवासी मुनीर अहमद की बिल्डिंग वर्क्स की दुकान मेला रोड पर है। पीड़ित द्वारा थाना रुपईडीहा में दी गई तहरीर में कहा गया है कि दिनाँक 1 नवम्बर की रात्रि में उसके दुकान में चोरों ने पीछे से लगी टीन को काट कर दुकान में घुसकर गल्ले में रखे 16 हजार दो सौ रूपये नेपाली व 10 हजार रुपये भारतीय तथा दुकान में रखे 4 ग्लेंडर 1 हेम्मर मशीन आदि चोरी कर ले गये। पीड़ित ने बताया कि नामजद तहरीर देने पर भी एक सप्ताह के बीत जाने के बाउजूद अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…