थाना समाधान दिवस पर सुनी गई फरियाद

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई समाधान दिवस में कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित थे जबकि 2 आवेदन पुलिस विभाग से जुड़े हुए थे। मौके पर ही एक राजस्व संबंधी एवं एक पुलिस विभाग से जुड़े मामले का त्वरित निस्तारण कर दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने प्रशासन के प्रति विश्वास जताया शेष तीन मामलों में अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इनमें झोरीडीह गांव में स्कूल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, चकखान गांव में गड़ही की भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा बसारिखपुर गांव की भूमि की सही पैमाइश कराने से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। इन मामलों में उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी (सीओ) रजनीश कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मालिक, सब इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, कानूनगो हरेराम यादव, उमाशंकर राम सहित समस्त हल्का लेखपाल उपस्थित रहे। अधिकारियों की संयुक्त भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया गया और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का भरोसा दिलाया गया।

थाना समाधान दिवस के आयोजन से एक बार फिर स्पष्ट हो गया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है तथा कानून व्यवस्था एवं राजस्व संबंधित मामलों में तत्परता से कार्य कर रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

36 minutes ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

42 minutes ago

फरेंदा के गोपलापुर में कागजों में रिबोर, जमीन पर सूखा इंडिया मार्का हैंडपंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…

49 minutes ago

251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा कम्हरिंया खुर्द, शुरू हुआ नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिंया खुर्द गांव में सोमवार को…

50 minutes ago

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

2 hours ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

2 hours ago