बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
गड़वार पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पिकअप वाहन पर लदे तीन गोवंश (बछड़ो) को बरामद कर लिया। वहीं दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के निर्देशन में गुरुवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक सरफराज खान अपने हमराहियों के साथ लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत शांति / सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर होकर पियरिया मोड़ गड़वार पर मौजूद थे, तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक पिक-अप पर गोवंश लाद करके तस्कर बिहार के रास्ते बंगाल भेजते है। वहां गोवंश का वध होता है। उनके मांस को ऊँचे दामों पर बेचा जाता है जो छुट्टा सांड़ गोवंश को पकड़ करके पिकअप में लाद करके जनता व पुलिस से चोरी छिपे ले जाते हैं, वे तस्कर अभी जिगनी रेलवे फाटक होते हुए जाएंगे। यदि जल्द किया जाए तो पकड़े जा सकते है। उक्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस टीम पियरिया से प्रस्थान कर जिगनी रेलवे समपार फाटक से पहले ही पुलिया के पास पहुंच कर सड़क से गुजर रहे वाहन को पुलिस कर्मियों ने संदेह के आधार पर पीछा कर रोक लिया। जांच पड़ताल में वाहन पर लदी तीन गोवंश बरामद हुई।
पुलिस टीम ने मौके से दो पशु तस्कर सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरी खुर्द निवासी रविकांत चौहान व महराजपुर निवासी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई सरफराज खान के साथ हे.का. आशीष यादव, देवनाथ सिंह, कां. चन्द्रशेखर चौहान आदि मौजूद रहे।
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…