नहर में डूबे व्यक्ति का शव बरामद पुलिस ने कि शिनाख्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज स्थित सरयू नहर में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और नहर का पानी बंद कराकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार दोपहर में मुनीमपुर कला गांव के पास नहर में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मिश्रीलाल उर्म लगभग 43 वर्ष पुत्र स्व. संतराम, निवासी बरदहा बाजार, थाना खैरीघाट के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने पर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago