(धीरेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट)
नवाबगंज, बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मोहर्रम पर्व के मद्देनजर नवाबगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने अपने थाने की पुलिस टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह अप्रिय घटना की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
थाना प्रभारी यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निभाएं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ संपन्न हो। इसके लिए हमें हर स्थिति पर नजर बनाए रखनी होगी और समय रहते कार्रवाई करनी होगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि थाने में तैनात समस्त उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया है और उनकी क्लास लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क और चौकन्ने रहें।
बैठक के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना प्रभारी ने यह सुनिश्चित किया कि संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाए।
इस बैठक में उपनिरीक्षक अशोक कुमार चतुर्वेदी, अशोक कुमार वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, चंद्रिका, सतरोहन प्रसाद, आरक्षी असद खान, अजय यादव, जितेन्द्र यादव समेत थाना का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
थाना प्रभारी की इस पहल से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बना है और प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…