भाटपार रानी/मैरवा /सिवान (राष्ट्र की परम्परा)
बिहार के मैरवा में पुलिस को शराब के मामले में एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने थाना क्षेत्र के पटखौली गांव से भारी मात्रा में शराब से लदी एक स्कार्पियो गाड़ी को पकड़ा है जबकि वहीं पुलिस के कार्य शैली पर सवाल तब आ खड़ा हुआ है जब कि भारी पुलिस मौजूदगी के वावजूद भी मौके से पुलिस को चकमा देकर चालक भाग निकला जो कि बड़ा सवाल बन गया है। वहीं पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को थाने लाकर जांच किया फिर जांच करने पर 52 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है जबकि बरामद शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है। बरामद शराब को हरियाणा निर्मित बताया जा रहा है। गौरतलब है कि यूपी से भारी मात्रा में शराब स्कार्पियो गाड़ी से सीवान के तरफ जाने की ख़बर थी इसकी भनक लगने पर पुलिस ने पीछा कर शराब की गाड़ी को पकड़ा किन्तु चालक के फरार हो जाने का मामला आम जनता के गले नहीं उतर रहा है। आए दीन एक ओर शराब बरामद पुलिस द्वारा की जा रही है। जबकि चालक करीब करीब हर बरामदगी मामले में फरार हो जा रहे हैं यह एक बड़ा सवालिया निशान छोड़ गया है आखिर क्या वजह है ऐसी बरामदगी के पीछे।
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर…
तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…
84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…