पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन

एसपी समेत पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोष्ठी का शुभारम्भ पेंशनर्स के अनुभवों व समस्याओं के संक्षिप्त विवरण के साथ हुआ ।पुलिस पेंशनर्स की कार्यकारिणी के पूर्व सचिव संतोष कुमार त्रिपाठी (सेवानिवृत्त रेडियो उपनिरीक्षक) के हुए दुखद निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पेंशनर्स द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।
सचिव पद रिक्त होने के कारण कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से महेशचन्द्र वर्मा (सेवानिवृत्त रेडियो उपनिरीक्षक) को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया, सुनील कुमार दीक्षित (सेवानिवृत्त लेखा निरीक्षक) को उपसचिव द्वितीय मनोनीत किया गया।शेष कार्यकारिणी के सदस्य पूर्वत रहे ।
गोष्ठी में उपस्थित पेंशनर्स द्वारा विभिन्न समस्याओं के संबंध में अपने विचार रखे गए। मुख्य रूप से चिकित्सीय व्यय प्रतिपूर्ति प्रकरणों के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में लंबे समय तक लंबित रहने की समस्या पर चर्चा हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा आश्वस्त किया गया कि, वह व्यक्तिगत रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही कराएँगे।

Karan Pandey

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

6 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

7 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

8 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

8 hours ago