Categories: NewsbeatUncategorized

हरे भरे पेड़ों पर लकड़ कट्ट ठेकेदारों का चल रहा आरा वन विभाग अनजान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार पर्यावरण पर विशेष ध्यान देते हुए करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण पर विशेष जोर दे रही है। लेकिन आरक्षित अब्दुल्लागंज रेंज क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटान पर नहीं लग रहा अंकुश। जहां पृथ्वी को हरा भरा रखने व पर्यावरणपर पर्यावरणविद् संगठन के लोग नदी,झील, पोखरा, तालाब पर वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरी भरी रखने के लिए पर्यावरण की अलख जगा रहे हैं। लेकिन एक तरफ लकड़ कट्टों के कटान से इस पर ग्रहण लग रहा है। अब्दुल्ला गंज क्षेत्र में बिना परमिट के लकड़ी कटान माफिया हरे भरे पेड़ का कटान करते हैं। जहां एक उदाहरण हरे भरे पेड़ों का कटान अब्दुल्लागंज रेंज अन्तर्गत ग्राम सिपुरा में लकड़ी ठेकेदारो ने बिना परमिट के सागौन और हरे आम के पेड़ को काट कर उठा ले गये।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/youth-injured-in-road-accident-dies-case-registered/

शिकायत के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे लकड़ी कट्टों के हौसले बुलंद हैं।एक तरफ वन विभाग करोड़ों रुपए खर्च कर पर्यावरण के संरक्षण के लिये जगह-जगह पौधा रोपण कर रही है ,तो दूसरी तरफ वन माफियाओं व वन कर्मियों की मिली भगत से हरे पेड़ों पर आरा चल रहा है। शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। शनिवार को अब्दुल्ला गंज रेंज अन्तर्गत शिवपुरा गांव में गांव के पच्छिम दिशा में विजय बहादुर की बाग में एक हरा भरा आम का पेड़ गुलाम गांव के ठेकेदार द्वारा काटा गया दूसरा एक पेड़ सागौन का गांव के पूरब में रामबक्स की बाग से ठेकेदारों द्वारा काटा गया दोनों पेड़ों के सम्बन्ध में जब वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्ला गंज पंकज कुमार साहू से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है और जांच करवा कर जुर्माना किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

18 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago