मजदूर युवक का खेत में मिला शव पुलिस कर रही जांच

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट पर काम कर रहे युवक का खेत में शव मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम गोपिया थाना मोतीपुर निवासी कल्लू 28 पुत्र रामा दल जनपद श्रावस्ती के बेगमपुर में लगे इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट पर काम करता था।कल्लु कल प्लांट से नवाबगंज बाजार सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। लेकिन वापस न लौटने पर जब कई घंटे बीतने के बाद उसकी साथियों ने खोजबीन शुरू की तो शाम छह बजे के करीब पता चला कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा गाँव के पास नहर की पटरी पर उसका शव पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मृतक युवक के आसपास नसे का सामान भी पड़ा हुआ था मृतक युवक के साथी बदलू पुत्र सादिक अली निवासी धौराहरा लखीमपुर की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है। कि जहां युवक काम करता था वह जनपद श्रावस्ती थाना मल्हुपुर बेगमपुर गाँव का है। और जहाँ पर उसका शव मिला हुआ है वह नवाबगंज थाना क्षेत्र का महादेवा गाँव पड़ता है। जिसकी दूरी लगभग 1 किलोमीटर है इसी के चलते कल से मामला उलझा रहा। श्रावस्ती और नवाबगंज पुलिस दोनों के बीच लेकिन जिस स्थान पर शव पड़ा हुआ मिला था। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत में आता है। वही कुछ लोगों से पता करने पर चला कि युवक काफी नशे का आदी था और 3 दिन पहले ही वह भट्टे से छुट्टी लेकर अपने घर चला गया था। फिर वापस कल ही आया था और सामान खरीदने नवाबगंज बाजार आया हुआ था उसका शव महादेवा गाँव के पास नहर की पटरी पर बरामद हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

7 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

8 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

8 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

10 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago