कोडिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया शिवानी ने, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से हुई सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की छात्रा शिवानी रावत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

कार्यक्रम लीडकॉन-2के25 के तहत आयोजित कोड क्वेस्ट प्रतियोगिता में शिवानी रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं ₹400.0 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने अपने कोडिंग कौशल और तकनीकी समझ से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें शिवानी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा। निर्णायकों ने शिवानी की तार्किक क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

शिवानी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राध्यापकों और परिजनों और साथियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शिवानी जैसी प्रतिभाशाली छात्राएँ संस्थान और जनपद दोनों के लिए गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

7 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

34 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

2 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

2 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

2 hours ago