AI शिक्षा और प्रशासन में ला रहा क्रांति : डॉ. सायमा नाटेकर

नवीन शिक्षण पद्धति और डिजिटल शिक्षा विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न

बिछुआ/ मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)l वीर अमर शहीद स्वर्गीय कबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में सोमवार को “नवीन शिक्षण पद्धति और डिजिटल शिक्षा” विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में हुआl जिसमें देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. सायमा नाटेकर, प्राचार्य, आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज नवी मुंबई ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के विविध उपयोगों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि AI आज शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। वहीं द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. रितिका शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला ने शोध एवं शिक्षण में AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक रिसर्च सॉफ्टवेयर के माध्यम से डेटा विश्लेषण और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
वेबीनार का संचालन संयोजक डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। प्रथम सत्र में आभार प्रदर्शन डॉ. अजीत डेहरिया द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र में शोध-पत्र प्रस्तुति का संचालन डॉ. नसरीन अंजुम खान ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनीषा आमटे ने किया।
वेबीनार में तकनीकी सहयोग डॉ. मनीता कौर विरदी का रहा। देश के 15 राज्यों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने वेबीनार में सहभागिता की, जिनमें 65 शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्रंथपाल मनीष पटेल, प्राध्यापक अजीत सिंह गौतम, डॉ. नवीन कुमार चौरसिया, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. नोखेलाल साहू, डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. कीर्ति डेहरिया एवं डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से वेबीनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

47 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

1 hour ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

3 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago