📰 देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

विनोद कोतवाली संतोष लार दिनेश खुखुन्दू महेंद्र चतुर्वेदी सलेमपुर कोतवाल बनाए गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में पुलिस महकमे में सोमवार को तबादलों की बड़ी लहर दौड़ गई। एसपी संजीव सुमन ने एक साथ 25 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा फूंक दी है। इस तबादला एक्सप्रेस के चलते देवरिया पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

तबादले की सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा को खुखुंदू थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, खुखुंदू के पूर्व थानाध्यक्ष निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को रुद्रपुर कोतवाल बनाया गया है।

निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जो अब तक मीडिया सेल प्रभारी के पद पर थे, उन्हें थानाध्यक्ष लार के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी गरुड़ पार उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को SP PRO (जनसंपर्क अधिकारी) की नई जिम्मेदारी दी गई है।

थानाध्यक्ष लार रहे महेंद्र चतुर्वेदी को अब सलेमपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। बरहज थाना प्रभारी राहुल सिंह को गौरी बाजार थाना सौंपा गया है, जबकि वहां तैनात रंजीत भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को बनकटा थाना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि SP PRO डॉ. महेंद्र कुमार को श्रीरामपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इस व्यापक फेरबदल से जहां कुछ पुलिसकर्मी उत्साहित दिखे, वहीं कई थानों में नई तैनाती को लेकर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह तबादला अभियान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। देवरिया में एसपी संजीव सुमन का ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

ये भी पढ़ें –AI शिक्षा और प्रशासन में ला रहा क्रांति : डॉ. सायमा नाटेकर

ये भी पढ़ें –“सीमा पर फिर सुलगा बारूद: पाकिस्तान–अफगानिस्तान संघर्ष में बढ़ा तनाव, बंद हुईं प्रमुख चौकियां”

ये भी पढ़ें –NDA में सीट बंटवारा तय, BJP-JDU बराबर लड़ेगी 101-101 सीटों पर

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

50 minutes ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

59 minutes ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

2 hours ago