पुलिस ने गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका को दो घंटे में किया बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना चौरीचौरा पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका को मात्र दो घंटे के अंदर खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को एक महिला ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी 8 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस सक्रिय हो गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तथा सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की।

तलाश के दौरान पता चला कि बच्ची अपने मौसा के घर चली गई थी। मौसा ने बताया कि स्कूल से लौटते समय वह रास्ते में मिली और उनके साथ घर जाने की ज़िद करने लगी। उन्होंने बताया कि वे परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर बच्ची की माँ से मुलाकात करवाई और उसे सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

9 minutes ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

31 minutes ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

43 minutes ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

60 minutes ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

22 hours ago