पुलिस का खौफ खत्म: सरे बाजार युवक पर कातिलाना हमला

हालत गम्भीर, लखनऊ मेडिकल कॉलेज रिफर

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l नानपारा कोतवाली नानपारा के राकेश टाकीज के पास देर शाम एक युवक शेखू पुत्र अब्बू निवासी बावर्ची टोला थाना कोतवाली नानपारा पर धारदार औजार से दबंगों ने हमला कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। युवक के गले और सर पर गंभीर चोटें आई है। मौके पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। जहाँ चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वहाँ के चिकित्सकों ने बेहत इलाज हेतु लखनऊ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने वाले युवक मौके से फरार हो गए।घटना के पीछे लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना स्थल पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ जांच करने पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

1 hour ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

1 hour ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

2 hours ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

2 hours ago

ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…

2 hours ago