(बलिया से घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट)
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगरा थाना क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश सतीश सैनी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस को मौके से एक तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद हुए हैं। सतीश सैनी के खिलाफ नगरा, गड़वार और उभांव थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
यह मुठभेड़ नगरा थाना क्षेत्र के रेकुआ नसीरपुर के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश क्षेत्र में सक्रिय है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी और मुठभेड़ में वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर टीम को शाबाशी दी है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। घायल बदमाश से पूछताछ कर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…