पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, काटा चालान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुरक्षा और सतर्कता के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक देवरिया के दिशा निर्देशानुसार सलेमपुर पुलिस ने सलेमपुर नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बहुत सारे वाहनों का चालान भी किया गया साम को नगर के गांधी चौक पर अवर निरीक्षक निरंजन लाल यादव व वीरेंद्र मौर्य ने का० शंभू सिंह ,विजेंद्र यादव, हेड का० उपेंद्र कुमार के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट और ओवर लोडिंग के लिए गाड़ियों का चालान किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया । इस दौरान कई वाहन चालक इधर उधर रास्ता बदलते भी नजर आए । सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार हर दो पहिया और चार पहिया वाहन के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है लेकिन अभी भी बहुत सारी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नही लगा है ।

वही वाहन चलाते समय हेलमेट का होना भी सुरक्षा को दृष्टिकोण से आवस्यक है लेकिन रोड पर बहुत ही कम लोगो द्वारा हेलमेट का प्रयोग किया जाता है ।आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की जान जाती रहती है । वाहन चेकिंग के दौरान अवर निरीक्षक निरंजन लाल यादव द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट सीट बेल्ट वाहन चलाते समय कौन सी सावधानियों को ध्यान में रखें आदि जानकारी भी दी गई लोगो द्वारा सलेमपुर पुलिस की इस कार्य की सराहना की गई ।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

12 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago