गाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा)l भांवरकोल थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित दस हजारी इनानियां अभियुक्त को, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना करीमुद्दीनपुर पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही है, से संबंधित दस हजार रुपए के वांछित इनामियां अपराधी सुरेन्द्र राजभर पुत्र विरजा राजभर, निवासी ग्राम पैकवली थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को कोटवा नारायणपुर से लठ्ठूडीह जाने वाली सड़क मार्ग पर सियाड़ी मोड़ से समय करीब 04.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, आरक्षी अम्बुज मिश्र, पंकज सिंह, चन्द्रभान, देवेन्द्र यादव, महिला आरक्षी एकता देवी व पूजा गौतम तथा वाहन चालक अंजनी राय शामिल रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…