लग्जरी वाहन चोरी के उपकरणों के साथ 2 को पुलिस ने पकड़ा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद देवरिया के कोतवाली थानाक्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल व स्कूटी तथा कुछ व्यक्ति आल्टो गाडी से भुजौली कालोनी घूमने की सूचना पर जो कालोनी के खडे वाहनो को खोलने का प्रयास कर रहे हैं । सूचना पर मौके पर ही दो टीम गठित कर अलग-अलग गाडियों से मुखबीर को साथ लेकर भुजौली कालोनी कूर्ना नाला पहुचने पर सभी गाडी वाले पीछे मुडकर भागने का प्रयास करने लगे तभी स्कूटी व मोटरसाइकिल दोनो गाडी मुडते वक्त आपस में टकरा कर राणा प्रताप कालोनी के पास मंदिर पहले बीच सडक पर गिर गये तथा कार वाले पीछे मंदिर की तरफ भुजौली कालोनी होते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए तेजी से भाग गये। पकडे गये अभियुक्तो ने अपना नाम शेख मुबारक पुत्र शेख नथुनी निवासी रमौली पोस्ट सैदपुर थाना शिकारपुर जिला बेतिया बिहार तथा मनोज कुमार चौधरी पुत्र चन्द्रिका चौधरी निवासी महन्थ मनिहारी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार बताया जिनके पास से एक्स टूल पैड ( गाडी का इलेक्ट्रानिक प्रोग्रामिंग पैड) , एक्स टूल पैड का चार्जर, एक्स टूल स्कैनर ( KEY स्कैनर) डिवाइस, ई0सी0एम डिवाइ स्कैनर ( गाडी को डीकोडिंग मशीन ) , फार्च्यूनर की नकली चाभी, एक्स टूल पैड कारिमोड (ब्लूकलर), डिवाइस कनेक्टर केबल (रेड और ब्लैक) तथा गाडियों की 08 अदद चाभी व 08 अदद रिंच व एक रेती, एक पेंच कसलाक तोडने वाला व 02 अदद दो पहिया वाहन मौके से व एक अदद मोबाईल रेडमी बरामद हुआ। दोनो अभियुक्तो ने पूछ ताछ मे बताया की फरार अभियुक्तगण के साथ मिलकर चोरी के वाहनो को अन्य राज्यों व जनपदों में बेचने की बात स्वीकार की गयी है । सभी लोग मिल कर घूम घूम कर विभिन्न राज्यो मे लग्जरी वाहनो की चोरी करते हैं, गाडियों के लाक को खोलने के लिए इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग करते हैं, बरामद एक्स टूल पैड से गाडियों के सिस्टम को डीकोड कर के नकली चाभी लगा कर गाडी स्टार्ट करते हैं। जब मौके से गाडी लेकर भागते हैं तो गाडी के अन्दर जी पी एस जैमर डिवाइस लगा देते हैं, जिससे गाडी में लगा जीपीएस काम करना बंद कर देता है। पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 6/7-3-2023 की रात में देवरिया रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे होलिका दहन स्थल के बगल से स्कार्पियो S-10 सफेद रंग – UP52AQ0045 को, दिनांक 3/4-3-2023 की रात्रि में कसया कुशीनगर से एकस्कार्पियो S-11 सफेद रंग तथा एक फार्च्यूनर गाडी जनवरी2023 मे देवरिया सब्जी मंडी के पास से व एक काले रंग की स्कार्पियों नवम्बर-2022 में भुजौली कालोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया से चुराकर बेचने की बात स्वीकार की गयी है । उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है तथा फरार अभियुक्तगणो के गिरफ्तारी व वाहनो की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

6 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

6 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago