फसल क्षति की सूचना पर,72 घण्टे के अन्दर दर्ज करें शिकायत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित सभी कृषकों को अवगत कराया है कि जनपद में हो रहे असामयिक वर्षा /ओलावृष्टि से फसल को हो रहे नुकसान की दृष्टिगत फसल क्षति की सूचना 72 घण्टे के अन्दर बीमा कम्पनी को अवगत करायें। असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि, जल भराव (धान की फसल को छोड़कर), बादल फटना, भू-स्खलन, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना से बीमा कम्पनी को पंजीकृत अवश्य करा दे, ताकि जनपद में हुई क्षति का सही-सही आंकलन कराते हुए, कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्राविधानान्तर्गत क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाया जा सके। जनपद में रबी वर्ष 2022-23 में गेहूँ एवं हरी मटर बीमा हेतु फसल आच्छादित है।
बीमा से सम्बन्धित जनपद/तहसील स्तर पर कार्यरत कर्मचारी एवं उनके अवस्थित कार्यालय के विवरण में उन्होंने बताया है कि तहसील सदर हेतु दीपक सिंह मोबाइल नंबर (9628552733) व रवि कुमार मिश्र मोबाइल नंबर (7007663635) एआईसी ऑफ इंडिया सोंदा निकट सेन्ट्रल बैंक देवरिया, बरहज हेतु सौरभ कुमार तिवारी मोबाइल नंबर (8090082009)एआईसी ऑफ इंडिया कपरवार चौराहा बरहज, भाटपाररानी हेतु मुकेश सिंह (मोबाइल नंबर 8354059077) एआईसी ऑफ इंडिया नियर इंडियन ट्रेवल रेलवे स्टेशन रोड भाटपाररानी, रुद्रपुर हेतु अजय प्रताप राव मोबाइल नंबर (7982397229)एआईसी ऑफ इंडिया नियर बीज गोदाम रुद्रपुर तथा सलेमपुर हेतु शिवम मिश्रा मोबाइल नंबर (9721358797)एआईसी ऑफ इंडिया नियर उप संभागीय कृषि प्रसार सलेमपुर कार्यरत है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बन्धित विशेष जानकारी हेतु जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक देवरिया से सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

9 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

19 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago