दिल्ली जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी पुलिस की कार

बंदी समेत छः पुलिसकर्मी घायल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) आजमगढ़ में दबिश देकर वापस जा रही दिल्ली पुलिस कर्मियों की कार सोमवार को, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया के पास 204 प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच पुलिस कर्मियों के साथ एक आरोपी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची अहरौला पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली के महिंद्रा थाने में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना अंतर्गत, वभनैतिया गांव निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया, उसके दो साथी फरार चल रहे थे। कोर्ट से धर्मेंद्र को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को आजमगढ़ आई थी। उसके निशानदेही पर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने, कई जगहों पर दबिश दी। सोमवार को दिल्ली पुलिस साथ लाए आरोपी को लेकर वापस दिल्ली जा रही थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया के पास 204 प्वाइंट पर तेज वर्षा के दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार आरोपी धर्मेद्र (28) के अलावा एसआई विकास कुमार (30), हेड कांस्टेबल दयाराम (38), विवेक (35), कांस्टेबल सनी (30) व विपुल (42) घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा की टीम के अलावा एंबुलेंस व अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

9 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

9 hours ago