भोपाल में पुलिस की बर्बरता! DSP के साले की पिटाई से मौत, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

भोपाल/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पुलिस बर्बरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
यहां गश्त पर निकली पुलिस ने एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान उदित गायके के रूप में हुई है, जो बालाघाट में पदस्थ एक DSP का साला बताया जा रहा है।
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बीच सड़क पर हुई बेरहमी से पिटाई

जानकारी के मुताबिक, पुलिस गश्त के दौरान कुछ युवकों को रोका गया।
इसी दौरान उदित गायके को खड़ा कर पुलिसकर्मी दोनों हाथों पर लगातार डंडे बरसाते नजर आए।
मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने पुलिस से उसे छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी।

अस्पताल में तोड़ा दम

पिटाई के बाद उदित की हालत बिगड़ गई।
उसे तुरंत एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार का आरोप है कि उदित पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी मौत पुलिस की क्रूर मारपीट के कारण हुई।

यह भी पढ़ें – प्रेमिका को जहर पिलाने का आरोप, मां ने प्रेमी और परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप, जांच के आदेश

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का सच

डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
उन्होंने कहा –

“अगर रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत की पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है और पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

परिजनों ने की इंसाफ की मांग

मृतक उदित गायके के मामा योगेश गावंडे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा –

“उदित हमारा इकलौता भांजा था, बहुत लाड़-प्यार से पाला था। उसकी ऐसी मौत किसी को न देखनी पड़े। दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।”

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना को छिपाने की कोशिश की, लेकिन CCTV फुटेज के सामने आने के बाद सारा सच उजागर हो गया।

यह भी पढ़ें – 🌟 आज इन मूलांक वालों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, खुलेंगे भाग्य के द्वार

भोपाल पुलिस पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर न्याय की मांग

मामले ने भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CCTV वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं और #JusticeForUdit ट्रेंड कर रहा है।
फिलहाल पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें “कथित डिमांड” वाले पहलू की भी पड़ताल होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

5 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago