आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जीयनपुर कोतवाली पर कूट रचित खतौनी तैयार कर फर्जी बैनामा में, दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में जीयनपुर पुलिस ने आरोपित दो गवाह को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार रविंद्र उपाध्याय पुत्र भगवती उपाध्याय निवासी, जमुआ हरीरामपुर कंधरापुर ने वर्ष 2021 में कूट रचित खतौनी तैयार कर नायब तहसीलदार बिलरियागंज के आदेश को छिपाकर, फर्जी तरीके से बैनामा कराने के आरोप पर न्यायालय के आदेश के बाद जीयनपुर पुलिस ने आरोपित 4 लोगों पर धारा 419,420,467,468,471 के तहत सूबेदार यादव पुत्र शिवटहल यादव, कैलाश पुत्र सकलदीप निवासी कादीपुर, घनश्याम उपाध्याय पुत्र सत्येंद्र उपाध्याय निवासी मैनुद्दीनपुर, राम कोमल पुत्र साहब अली उम्र 66 वर्ष निवासी भवनपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसमें बैनामा के गवाह राम कोमल पुत्र शाहबली 66 वर्ष निवासी भवनपुर जो सगड़ी तहसील पर लेखक का कार्य करते हैं, वही कैलाश यादव पुत्र सकलदीप निवासी कादीपुर को भी जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ उनको उनके घर से सोमवार की सुबह 4:00 बजे व 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…