दिन में रेकी रात में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी के पैसे से खरीदते थे मादक पदार्थ करते थे तस्करी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बेलीपार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल किया है जो दिन में रेकी और रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। इस गिरोह में पांच सदस्य है जिसमे एक महिला भी शामिल है जो चोरी के समान को बेचने में सहयोग किया करती है।
वादी ने बेलीपार थाने पर 2 जुलाई को तहरीर देकर बताया कि वह 25 जून से 30 जून के दौरान गोरखपुर में रहकर अपने भाई का इलाज करा रहा था, इसी दौरान चोरो द्वारा उसके मकान में घुसकर तीन सेट सोने का हार,कान का टीका, 10 से अधिक सोने की अंगूठियां ,10 से अधिक सोने की चेन 8 से अधिक कान के झुमके दो जोड़ी कंगन पीली धातु चांदी की पायल पावजेब ,करधन, बिछुआ मंगलसूत्र और 100000 नगदी चोरी करके फरार हो गये। इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सर्विसलांस की मदद से पुलिस ने गिरोह के सदस्यों तक पहुंची जिसमें सुजीत पासवान और विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का पांच व्यक्तियों का गिरोह है, जो चोरी की घटना को अंजाम देते थे और मादक पदार्थों का व्यापार भी करते हैं। चोरी की घटना कारित करने के लिए क्षेत्र में घूम कर दिन में रेकी और रात में चोरी करते हैं चोरी के समान बेच कर मिले रुपये से मादक पदार्थ खरीदते थे और अवैध मादक पदार्थ महिला किरन पत्नी जुगनू के सहयोग से बेचा जाता है। अभियुक्तों द्वारा चोरी का समान बेचने के बाद मिले पैसे से वह अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदते हैं। पुलिस ने उनके पास से 31 लाख रुपए की अनुमानित कीमत के आभूषण ,104616 रुपए नगद, 45 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी अनुमानित कीमत 4:50 लाख रुपया है और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान व वाहन को बरामद किया गया है। फिलहाल दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जहा से जेल भेज दिया जाएगा और 4 वांछित आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा । प्रेस वार्ता के दौरान एसपी साउथ जितेंद्र कुमार सीओ गोला दरवेश कुमार मौजूद रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

5 hours ago

अंतरिक्ष की उड़ान में कहां चूके छात्र? नारायणी रॉकेट्री कप में खुलीं तकनीकी सुधार की अहम बातें

पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…

5 hours ago

सितारों की चाल, किस्मत का कमाल; 4 नवंबर को किस राशि पर होगी कृपा अपार?

AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…

5 hours ago

सूरत से शुरू हुआ सफर, अब पूरे गुजरात की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की जिम्मेदारी: जानिए कौन हैं कृष्ण कुमार यादव

मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…

5 hours ago

संजय की तीसरी आँख

व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…

6 hours ago

गिग वर्कर्स की सुरक्षा का सवाल: लचीले रोजगार के साथ सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी

डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…

6 hours ago