दुष्कर्म के दो मामलो में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के अहरौला एवं जहानागंज क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई दो किशोरी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बीते पांच फरवरी को किशोरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए, क्षेत्र के अभयपुर ग्राम निवासी अमित पुत्र रामनवल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवेचना में अमित की नामजदगी गलत पाई गई और उसके स्थान पर शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना अंतर्गत, रौतापुर कला निवासी दिनेश उर्फ विनेश पुत्र दयाशंकर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को क्षेत्र के खजुरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में जहानागंज पुलिस ने इसी तरह के मामले में आरोपित युवक को शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के परदेशी मोड़ से गिरफ्तार किया। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बीते एक मई को क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर ग्राम निवासी अभिषेक पुत्र रूदल के खिलाफ पुत्री को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

6 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

7 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

7 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

7 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

7 hours ago