संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के विधायक के विरुद्ध अपशब्द कहने वाले आरोपी पर बखिरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा ग्राम अठलोहिया के प्रधान रणवीर पांडेय के प्रार्थना पत्र पर दर्ज किया है ।
थानाध्यक्ष बखिरा को दिए प्रार्थना पत्र में रणवीर पाण्डेय पुत्र इन्द्रपाल पाण्डेय ने कथन किया है कि वह ग्राम अठलोहिया के प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं । दिनांक 13 जुलाई को एक रिपोर्टर द्वारा राजेडीहा से बौरब्यास जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की रिपोर्टिंग की जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से मुश्ताक अहमद पुत्र जैकुल्लाह निवासी ग्राम खजुरी थाना बखिरा ने क्षेत्रीय विधायक को गन्दी-गन्दी गाली और ब्राह्मण जाति को सम्बोधित करके अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं विधायक को लाठी डंडा से मारने की धमकी दिया, साथ ही यह भी धमकी दिया कि जब वह इस बाजार में आएंगे तो लाठी से मारा जाएगा, इस व्यक्ति के कृत्य से मुझे एवं मेरे समाज के लोगों में काफी आक्रोश है।
थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि वादी के प्रार्थना पत्र पर धारा 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…
विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…