अवैध तमंचा के साथ तीन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अवैध पशु तस्करी की रोकथाम अभियान के क्रम में बरगदवां और ठूठीबारी संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे भोर में बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीहांभार के पास से 6 राशि गोवंशीय पशु, एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर सहित एक चाकू के साथ तीन पशु तस्कर शेख खुर्शीद पुत्र शेख मजरुल हक उम्र 54 वर्ष , शेख आलमगीर पुत्र शेख भूअर उम्र 34 वर्ष निवासी भेडिहारी थाना पुरषोत्तम पुर जिला बेतिया पश्चिम चम्पारण बिहार, छोटू गुप्ता पुत्र छोटेलाल उम्र 35 वर्ष निवासी आलमबाग ननरिया नजदीक बालाजी मंदिर थाना कृष्णा नगर लखनऊ को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 60/24 के अंतर्गत धारा 3/5 ए / 8 उत्तर प्रदेश गोवंश निवारण अधिनियम धारा 11पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तथा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम की कार्यवाही किया है वहीं पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि हम लोग घूमन्तू व आवारा पशुओं को पकड़कर जंगल में दबांध देते है तथा रात में उचित समय पर सही स्थान पर ले जाकर बिहार में वध हेतु पशुओं को बेच देते हैं। तथा रात में अपनी सुरक्षा हेतु लोगों को डराने धमकाने हेतु अवैध असलहा भी रखते हैं। जबकि पकड़े गए अपराधियों के विरुद्ध सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पूर्व में संगीन धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत हैं। पशु तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बरगदवां स्वतंत्र कुमार सिंह ,ठूठीबारी थानाध्यक्ष नीरज राय, हेड कांस्टेबल राजेश यादव,संदीप मौर्य, सुनील कुमार, पवन कुमार, मनोहर यादव, प्रमोद यादव मौजूद रहें।
वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बरगदवां स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की कार्यवाही किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

19 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

19 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

19 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

20 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

20 hours ago