Categories: Uncategorized

पशु भी होते हैं प्रेम और स्नेह के भूखे :रमापति राम त्रिपाठी

एकता एक्सप्रेस मोतिहारी के घोड़ा ने मारी बाजी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी में स्व कोकिल राय के स्मृति में राज्यस्तरीय एक दिवसीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में सैकड़ों घोड़े ने रेस लगाए।जिसमे एकता एक्सप्रेस मोतिहारी के फरहान अहमद का घोड़ा ने बाजी मारा।जबकि मऊ का बादल घोड़ा श्रीकांत पांडेय का द्वितीय एवं कुशीनगर का रूबी किन्नर का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी,एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही,सरोज मिश्र रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पशु भी प्रेम और स्नेह के भूखे होते हैं। वे भी मनुष्यों की तरह भावनात्मक प्राणी हैं और उन्हें प्रेम की आवश्यकता होती है।प्राचीन समय में लोगों के आवागमन के मुख्य साधन होते थे।जो वर्तमान में घोड़ा पालना बहुत ही खर्चीला एवं शौक बना हुआ है।जो ग्रामीण क्षेत्रों में ही संभव है।उन्होंने कहा कि आज यूपी,बिहार के विभिन्न उच्च नश्ल के घोड़े के दौड़ देखकर मन प्रफुल्लित हो गया।आयोजन अजीत राय ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
व्यवस्थापक कुंवर राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।चेतक प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर के कई जिलों से सैकड़ों घुड़सवारों ने घोड़े लेकर अपनी प्रतिभा दिखाए।जिसका दर्शकों ने रोमांचक घोड़ा रेस का अद्भुत आंनद उठाया।प्रतियोगिता के फाइनल में एकता एक्सप्रेस मोतिहारी के घोड़े ने प्रथम स्थान वही दूसरा स्थान मऊ के घोड़े को,जबकि कुशीनगर के रूबी किन्नर का घोड़ा को तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जीपु शाही,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर शास्त्री,पूर्व प्रधान सरोज मिश्र उर्फ गुड्डू ,रामायन साहनी, राहुल मणि त्रिपाठी,अनिल प्रसाद, प्रेमचंद कुशवाहा,विनोद कुमार सिंह,मुन्ना यादव,जितेंद्र पहलवान व पुलिस सुरक्षा बल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago