विशिष्ट धातु की मूर्ति के साथ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को उप निरीक्षक अश्वनी कुमार प्रधान सलेमपुर अपने हमराहियों के साथ, नदावर पुल पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे की, चेकिंग के दौरान समय लगभग 04:50 बजे मझौलीराज के तरफ से एक इनोवा चार पहिया वाहन सं0 UP-50-AH-2099 आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोका , और देखा कि गाड़ी मे कुल पांच व्यक्ति सवार हैं। पुलिस द्वारा गाड़ी की चेकिंग प्रारम्भ कर दी गयी तभी ड्राईवर के सीट के पीछे बैठा व्यक्ति, सबसे नजर छुपाते हुए पास मे रखे एक काले रंग के बैग को सीट के नीचे छिपाने लगा, इस दौरान पुलिस कर्मियों को संदेह होने लगा तो बैग को सघनता से चेक किया गया, तो उसमे एक अदद विशिष्ट धातु (पीले कलर)की बहुमुल्य कलाकृति की मूर्ति पायी गयी। पुलिसकर्मियों द्वारा इनोवा वाहन सहित सभी व्यक्तियों को स्थानीय थाने पर लाया गया, उक्त बरामद मूर्ति के संबंध में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया की चोरी की गई मूर्तियों को गाजियाबाद ले जाकर बेचते हैं। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि पकड़ी गई मूर्ति की कीमत लगभग 1 करोड रुपए है। पकड़े गए अभियुक्त रमाकान्त कुशवाहा (जाति-कोईरी,उम्र लगभग 60 वर्ष ) पुत्र स्व० छठ्ठू कुशवाहा निवासी टोला अहिबरन राय थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया,आकाश यादव (जाति-अहीर,उम्र लगभग 33 वर्ष ) पुत्र बृजभान यादव निवासी- मुजफ्फरपुर, थाना- कन्धरापुर जनपद-आजमगढ़,सतीशचन्द ध्यानी (जाति-हरिजन,उम्र लगभग 32 वर्ष) पुत्र स्व0 फिरती राम निवासी राजेपुर थाना-सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर व 02 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

25 minutes ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

3 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

4 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

5 hours ago