बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो उसके पास 72 हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस की जांच में सभी रुपये नकली मिले। जिस पर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद भारतीय नकली नोट को सीज कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम गठित कर जांच के निर्देश दिये। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक राम गोविंद वर्मा, सिपाही आशीष सिंह और भरत सिंह यादव की टीम रविवार आईसीपी मार्ग पर लोगों की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास 72000 हजार रुपये भारतीय मिले। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कुल 500/500 के 144 नोट की जांच की गई तो सभी रुपये नकली मिले। जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद नकली रुपयों को सीज कर दिया गया है। उसकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरनपुरवा निवासी कैलाश पुत्र रंगी लाल के रूप में हुई है।
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…