Categories: आजमगढ़

हत्या के दोषी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के सहाबुद्दीनपुर मोहल्ले में 7 अप्रैल को लक्ष्मीना पत्नी उमेश यादव का शव उसी के घर में फंदे से लटकता मिला। इस संबंध में मृतिका के परिजनों ने लक्ष्मीना के ससुराल वालों पर दहेज व हत्या का आरोप लगाकर लक्ष्मीना के सास ससुर पति व देवर को बिलरियागंज थाने में नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया ।
मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना अध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदीन पाण्डेय ने अभियुक्तों की तलाश जारी कर दी । 8 तारीख को बिलरियागंज के नए चौक पर ब्रह्मदिन पाण्डेय, वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी बीच में मुखवीर से पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मीना हत्याकांड से संबंधित सभी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है और कहीं भागने के फिराक मे है। मुखबिर की सूचना को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष बिलरियागंज शहाबुद्दीनपुर पहुंचकर मुकदमे से संबंधित सभी 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

48 minutes ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

56 minutes ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

1 hour ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

1 hour ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago